
बस्ती (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकार गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मृतक गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मेहनत के बाद मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है.