गरीबों के राशन पर डाका : ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत...

Posted On:- 2022-06-16



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत घोघरा में शासन के निर्देश से दिया जाने वाला अतिरिक्त राशन में ही समूह द्वारा डाका डालने का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों को विगत 11 महीनों से अतिरिक्त राशन नहीं दिया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोश के चलते ग्रामीण और सरपंच को राशन दिलाने और समूह पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम से शिकायत किया।

दरसल शासन द्वारा राशनकार्ड हितग्राहियों को 5 किलो अतिरिक्त चावल देने का निर्देश की जानकारी घोघरा के ग्रामीणों को नहीं था। क्षेत्रीय विधायक के जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।

इसके बाद ग्रामीणों और सरपंच ने खाद्य विभाग के ऑन लाईन साईड पर पीडीएस की जानकारी ली तब उन्हें सफुरा मंहिला स्व.सहायता समूह के काले कारनामों का पता चला। जिसके बाद गुस्साये ग्रामीण और सरपँच एकजुट होकर बिलाईगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के एल सोरी को शिकायत करते सफुरा मंहिला स्व.सहायता समूह पर कार्यवाही करने की मांग कि और बताया कि सरपंच के समझाने पर मंहिला समूह द्वारा सरपंच को 1 माह का ही चावल देने की बात कही। बाकी बचें चावलो को नही देने व उनके खिलाफ कहीं भी शिकायत कर देने की धमकी दी गई।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में एसडीएम ने कहाकि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करेगा और देखेगा की वास्तव में राशनकार्ड धारियों,हितग्राहियों को चाँवल मिल रहा है या नही। अगर नही मिल रहा है तो सेल्समेन और समूह पर कार्यवाही करेगा।

बहरहाल देखना होगा कि क्या वाकई इस मामले में जाँच होगी, या यूंही जांच के नाम पे केवल खानापूर्ति की जाएगी।