नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 58,215 हो गए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 हो गई है, जबकि कई राज्यों में यह 5 फीसदी से भी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केसों में 4578 की बढ़ोतरी हुई है।
पांच राज्यों में सबसे ज्यादा नए मरीज देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 4,024, केरल में 3,488, दिल्ली में 1,375, कर्नाटक में 648 और हरियाणा में 596 नए मामले मिले हैं। ये देश में कुल नए मामलों के 82.96 फीसदी हैं। नए संक्रमितों में 32.95 फीसदी अकेले महाराष्ट्र से हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार रोज 8 हजार से ज्यादा केस आए थे। सिर्फ मंगलवार को कमी आई थी और इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे। इसके पहले सोमवार को 8,084, 10 जून को 8,328 नए मामले और 11 जून को 8,582 केस आए थे।
कोरोना आंकड़े एक नजर में 24 घंटे में मिले नए संक्रमित 12,213 अब तक कुल संक्रमित 4,32,57,730 24 घंटे में मौतें 11, कुल मौतें 5,24,803 24 घंटे में सक्रिय केस बढ़े 4,578, कुल केस के 0.13 फीसदी कोविड रिकवरी दर 98.65 फीसदी दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 फीसदी साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 फीसदी कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी अब तक टीकों की कुल खुराक 195.67 करोड़।