नई दिल्ली (वीएनएस)। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत विश्व व्यापार संगठन में ठोस सुधारों तथा संतुलित और समावेशी आधुनिकीकरण उपायों का प्रबल समर्थक है। जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन के 12वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में सुधारों पर विशेष सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि संगठन के सदस्यों को उरूग्वे समझौते के वर्तमान असंतुलन को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन का प्राथमिक उद्देश्य सदस्य देशों, विशेष रूप से विकासशील और अल्पविकसित देशों के आर्थिक विकास में मदद करना है। श्री गोयल ने कहा कि बहुपक्षीय नियमों का पालन करते हुए संगठन में सुधारों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विशेष और पृथक उपाय सभी विकासशील देशों का अधिकार है और इसके प्रावधान प्रासंगिक रहने चाहिए।