कोच्चि (वीएनएस)। केरल में सोने की तस्करी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि सीएम विजयन पर लगातार नए आरोप लगते जा रहे हैं। मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपने परिवार के व्यवसायिक हित के लिए कई लोगों से सांठगांठ करते थे। स्वप्ना ने कहा कि सितंबर 2017 में सीएम ने अपनी बेटी के आईटी व्यवसाय खोलने के लिए बोली को स्वीकृति देने हेतु शारजाह के शासक से अधिकारिक दौरे के दौरान मदद मांगी थी। स्वप्ना ने यह दावा एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय के समक्ष दायर एक हलफनामे में किया जो बुधवार को सार्वजनिक हुआ।
विजयन के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि वह उन्हें नहीं जानता, स्वप्ना ने कहा कि वह बहुत जल्द मीडिया के माध्यम से सीएम को उनके आधिकारिक आवास पर अपनी उपस्थिति की याद दिलाएंगी और नया खुलासा करेंगी। एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय में दायर हलफनामे में, उसने आरोप लगाया कि शारजाह के शासक ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके परिवार के साथ चर्चा की।