धमतरी (वीएनएस)। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले में 30 मई से तहसीलवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 17 जून को धमतरी तहसील के भटगांव और नगरी तहसील के कसपुर रै., भुरसीडोंगरी अति. और घठुला में राजस्व शिविर लगाया जाएगा। धमतरी तहसील के भटगांव में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम भटगांव, श्यामतराई, बोरिदखुर्द, कसावाही और मड़वापथरा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह नगरी तहसील के कसपुर रै. में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम कसपुर रै., नवागांव कसपुर के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं भुरसीडोंगरी अति. में आयोजित शिविर में ग्राम भुरसीडोंगरी, आमगांव और घठुला के राजस्व शिविर में ग्राम घठुला, पांडरवाही, घोघोपुरी (विरान), पाईकभाठा और पदमपुर के ग्रामीण सम्मिलित होंगे।