अम्बिकापुर (वीएनएस)। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मविभूषण, पद्मभूषण एवं पद्म श्री के लिए 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण के जिला खेल अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा ऐसे क्षेत्रों जिसमें कला, साहित्य और शिक्षा के साथ ही खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी से कार्यालयीन दिवस व समय पर संपर्क किया जा सकता है।