महासमुंद(वीएनएस)। आज गुरूवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खट्टी में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर ने की। विशेष के अतिथि के रूप में सरपंच दूजराम साहू, रेवाराम साहू, रामभरोसा साहू, रामशरण पटेल, मानिक साहू मौजूद थे।
पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को निष्ठापूर्वक पढ़ाई करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी। जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हो सकेंगे। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला ऐतिहासिक है। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत बालिकाओं को निशुल्क साइकिल के साथ ही स्कूली बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों व गणवेश का वितरण भी किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील शर्मा, मनोज यादव, प्राणसिंह ध्रुव, हमीद कुरैशी, सुभाष शर्मा, रहीम चौहान, रमेश शर्मा, पुष्पा ध्रुव, अशोक साहू, किसनू यादव, प्रेमलाल साहू, अशोक साहू आदि मौजूद थे।