रायपुर(वीएनएस)। अपनी विशिष्ट लेखन शैली के चलते बेहद कम समय में अपनी देशव्यापी पहचान स्थापित करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रमुख कथाकार-उपन्यासकार किशन लाल के चर्चित उपन्यास चींटियों की वापसी पर 26 जून रविवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शाम पांच बजे अपना मोर्चा डॉट कॉम की तरफ से एक महत्वपूर्ण चर्चा गोष्ठी आयोजित की गई है। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि देश के प्रसिद्ध आलोचक जय प्रकाश होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जन संस्कृति मंच से संबंद्ध चर्चित आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा करेंगे. कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता व्यंग्यकार विनोद साव होंगे. वहीं विशेष टिप्पणी समीक्षक अजय चंद्रवंशी की होगी।