ईडी का दुरूपयोग कर रही है केंद्र की मोदी सरकार : मोहन मरकाम

Posted On:- 2022-06-16



ईडी के खिलाफ पीसीसी चीफ के नेतृत्व में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

रायपुर (वीएनएस)। ईडी के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में रायपुर के अम्बेडकर चौक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है।

बता दें कि, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, इसलिए राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है। जिनके हर सवाल का जबाव वे दे रहे हैं, केंद्र के रवैए से विपक्ष डरने वाली नहीं है। कांग्रेस मुख्यालय द्वारा लाठीचार्ज की गई जो छलपूर्वक किया गया कार्य है। ईडी के द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि, राहुल गांधी से ईडी ने पूछताछ की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, नेताओं पर डंडे बरसाए गए। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी विपक्ष के एक बड़े नेता हैं, जो केंद्र के खिलाफ हल्ला बोलते रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. जो कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी, जिसके विरोध में आज धरना दिया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओ ने राजभवन की ओर भी कूच किया और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात भी की। मामले में विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि, केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, जिसका हम विरोध करते हैं।