कोण्डागांव(वीएनएस)। कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड, बेड़मा, चिचाड़ी, शामपुर एवं कोरगांव के संबंधित प्राचार्य के द्वारा तत्कालिक रूप से शिक्षक व्यवस्था के तहत् 08 जून 2022 को चल साक्षात्कार (वॉक इन इंटरव्यू) का आयोजन किया गया था। चयन हेतु चयन समिति एवं विषय विशेषज्ञों की समिति के सदस्यों द्वारा लिये गये साक्षात्कार उपरांत ही अभ्यर्थियों के आवेदनों की स्क्रूटनी में परीक्षण किया गया। उक्त सुधार आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी दावा आपत्ति द्वारा 02 दिवस के अंदर उपस्थित होकर सूची में सुधार करा सकते हैं। निर्धारित अवधि तक अभ्यावेदन प्राप्त नहीं होने पर सूची को अंतरिम रूप से सूची जारी किया जावेगा। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.kondagaon.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।