बेमेतरा (वीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने राजधनी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में वीडियों कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘‘कोई बच्चा न छूटे इस बार, शिक्षा पर है सबका अधिकार’’ की थीम पर शाला प्रवेश उत्सव का शुभांरभ किया गया। इस अवसर प शकुंतला मंगत साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल सहित जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।
शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियों कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभांरभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा को नवाचार और नई प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाएं बंद होने के बावजूद भी नई प्रौद्योगिकी के साथ शिक्षण कार्य निरंतर रूप से जारी रहा। श्री बघेल ने इस सत्र में नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ कोरोना काल में पढ़ाई में पिछड़े बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई ऊर्जा एवं नए उत्साह के साथ अध्ययन एवं अध्यापन के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान उन्होने बस्तर संभाग के सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिले के विद्यार्थियों के साथ बात-चीत की और उन्हे मन लगाकर पढ़ने एवं नियमित शाला जाने के लिए प्रेरित किये।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक श्री छाबड़ा ने सर्वप्रथम माता सरस्वती व स्वामी आत्मानंद के छायात्रित प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी छात्र-छात्राओं को टीका एवं फुलों का हार पहनाकर पुरस्कार भेंट किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री छाबड़ा ने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलना प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का अभिनव पहल है। यह योजना आने वाले समय में एक बड़ी क्रांति के रुप में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले डेढ़ दो वर्षाें में कोरोना महामारी होने के कारण शैक्षणिक सत्र का संचालन नहीं हो पाया था, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यार्थियों को हुआ था। किन्तु उसके बाद प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय व विकासखण्ड मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गये हैं और आज शिक्षा सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के साथ-साथ जल्द ही स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल भी संचालित की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के खुलने से अब ग्रामीण अंचल के छात्र भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होने कहा कि आत्मानंद स्कूल खुलने से लगभग दो वर्षों में विद्यार्थियों और पालकों का शासकीय स्कूलों की ओर रुझान बढ़ा है।