डीईओ ने किया बालवाड़ी का शुभारंभ

Posted On:- 2022-06-16



बेमेतरा (वीएनएस)।जिले के विकासखण्ड बेमेतरा अन्तर्गत ग्राम बैजी के प्राथमिक शाला बैजी में बालवाड़ी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैजी के सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, जिला परियोजना कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी, बैजी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक, शिक्षकगण एवं ग्रामवासी के उपस्थिति थे। नई शिक्षा निति के तहत इसी सत्र से प्री-प्राईमरी कक्षाएं प्रारंभ करने की तैयारी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बालवाड़ी का संचालन किया जा रहा है। बालवाड़ी में बच्चों का सर्वांगिण विकास तथा बच्चों को सीखने-सिखाने का अवसर खेल-खेल में एवं आनंदमयी वातावरण में प्रदान किया जाना है। जहां आंगनबाड़ी शाला परिसर अथवा नजदीक होने के साथ शिक्षको की उपलब्धता पर्याप्त हैं। बेमेतरा जिला में 202 प्राथमिक शालाओं को बालवाड़ी के लिए चयन किया गया है। इनमें विकासखण्ड बेमेतरा में 62, बेरला में 35, नवागढ़ में 54 एवं वि.खं. साजा में 51 बालवाड़ी है।