5 बच्चों को नेत्र ज्योति के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया

Posted On:- 2022-06-16



जशपुरनगर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों से चिन्हांकित जन्मजात मोतियाबिंद के नेत्र रोग से ग्रसित 5 बच्चों को नेत्र ज्योति प्रदान करने डॉ. सी.पी. एक्का नेत्र सर्जन द्वारा परीक्षण कर एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज रायपुर के लिए 108 संजीवनी एम्बुलेंस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो द्वारा रवाना किया गया। जिसमें पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम जामजुवानी के 5 वर्षीय अयुष लकड़ा, 6 वर्षीय अनुप लकड़ा, फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सहसपुर निवासी 8 वर्षीय बंटी एक्का, कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बेलसोंगा निवासी 12 वर्षीय रेशमा बाई तथा जशपुर विकासखण्ड के पुत्रीचौरा निवासी 11 वर्षीय नमन भगत शामिल हैं।