कोरिया (वीेएनएस)।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्याथियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु विद्यालयवार सूची का विभागीय वेबसाईट https:tribal.cg.gov.in पर प्रकाशन किया गया है।उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थी को संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में दिनांक 20 जून 2022 तक प्रवेश लेना अनिवार्य हैं। चयनित विद्यार्थी को आंबंटित विद्यालय की सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के सूचना पटल पर कर सकते हैं।