एआईसीसी छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया का दो दिवसीय दौरा

Posted On:- 2022-06-16



रायपुर (वीएनएस)। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 16 जून गुरूवार को रात्रि 7.45 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे एवं सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.30 बजे संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। 17 जून शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे रायपुर से जशपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे जशपुर में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। दोहपर 3 बजे जशपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.20 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगें।