रायपुर (वीएनएस)। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस व दुग्ध संघ अध्यक्ष स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण समारोह उनकी पुण्यतिथी के अवसर पर जवाहर उद्यान, टैगोर नगर में 14 जून की शाम को सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिव डहरिया, नगरीय प्रशासन मंत्री, विशेष अतिथिगण पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढ़ेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष-अल्पसंख्यक आयोग, ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग, गिरीश दुबे जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, निशा देवेन्द्र यादव अध्यक्ष जोन-6 न.पा.नि., शिव सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष राविप्रा, अनुजा त्रिपाठी उपस्थिति थे. प्रतिमा अनावरण पश्चात अजय त्रिपाठी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, अजय त्रिपाठी का नाम रहेगा के नारे लगे. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ शैलजा निगम, आशीष निगम एवं प्रीति मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना एवं समस्त अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन का किया गया।
अतिथियों के स्वागत उपरांत स्व अजय त्रिपाठी के जीवन परिचय राजेन्द्र निगम द्वारा पठन किया गया। अथितियों ने अपने उदबोधन में स्व त्रिपाठी के द्वारा किये गए कार्यों को याद कर उनकी कार्यप्रणाली विशेष कर उनके चुनाव प्रबंधन , सामाजिक एकता के लिए प्रयास, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, उद्यानों का सौंदर्यीकरण आदि अनेक कार्यो की प्रशंसा करते हुए अपनी श्रधांजलि अर्पित किये। सभी अतिथियों को इस अवसर पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नमिता शर्मा एवं आभार प्रदर्शन अरविंद ओझा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन कुमार झा, गुणनिधी मिश्रा, सुरेश मिश्रा, अविनय दुबे, सुनील ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, संजय अवस्थी, रामब्रत तिवारी, सुधीर मूर्ति, अमित शर्मा, सी. के. नंदा, राजशेखर बोस, प्रेमचंद कोटरिया, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा आदि सक्रिय रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से वीरेन्द्र पाण्डेय पूर्व विधायक, दशरथ शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज, अरुण शुक्ला अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा, आशोक शर्मा, छत्तीसगढ़ केन्द्रीय समिति, सुमन पुरोहित, पी. भानूजी राव भिलाई, राजकुमार दुबे, आलोक तिवारी, हेमंत तिवारी, हरेराम तिवारी रायगढ़, रमेश मिश्रा बलौदाबाजार, सूरज तिवारी धमतरी, शिवाकांत त्रिपाठी, प्रभात मिश्रा, राजीव चक्रवर्ती, अमृतलाल बिलथरे, प्रेम शंकर गौटिया, राजू ताम्रकार, वीणा मिश्रा, माही शर्मा, सुलभा पाण्डेय, साधना उपाध्याय, अभिलाषा दुबे, साधना शर्मा, सुनीता शर्मा, निशा पाण्डेय, आभा शर्मा सहित काफी संख्या में परिवार जन, समाज प्रमुख एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।