
रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच पर केंद्र से लेकर राज्य तक के सभी बड़े भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा । भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गरीब कल्याण कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, देवजी भाई पटेल ,नवीन मार्कंडेय प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे अशोक बजाज अशोक पांडे परेश बागबाहरा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मरकाम सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा के कई बड़े नेता उपस्थित थे। इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन रमेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम रायपुर सांसद सुनील सोनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा विगत 8 वर्षों में गरीब कल्याण किसी ने की है तो वह केंद्र की मोदी सरकार ने की है । मोदी सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए किए गए अनेकों ने प्रयास के उदाहरण हम सभी के सामने गाहे-बगाहे आते रहते हैं। चाहे गरीब के सर पर छत की बात हो, शौचालय निर्माण की योजना, उज्जवला योजना आयुष्मान योजना जैसी बहुत सी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई जिसका सीधा लाभ आम जनता खासकर कर गरीब जनता को पहुंचता है। कोरोना जैसी वैश्विक लाइलाज बीमारी मैं 130 करोड़ जनता का पूर्ण ख्याल केंद्र की मोदी सरकार ने रखा। मुफ्त टीकाकरण, मुफ्त इलाज की व्यवस्था कर हर वर्ग की जनता सीधा लाभ दिया । कोरोना काल में फ्रंटलाइन वारियर्स की हौसला अफजाई के लिए जब प्रधानमंत्री जी ने ताली , थाली और शंख बजाने की गुजारिश की तो कुछ तथाकथित लोगो को छोड़कर 130 करोड़ की जनता ने प्रधानमंत्री जी के निवेदन को हाथोंहाथ लिया वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसका उपहास बनाया । जब भारत ने मात्र 10 माह में स्वदेशी टीका बनाया तो पूरा विश्व आश्चर्यचकित रह गया मगर वाह रे काँग्रेस यहाँ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने टिके को लेकर बहुत सी भ्रांतियाँ फैला कर जनता को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया।
गरीब कल्याण कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बिलासपुर सांसद अरुण साव ने केंद्र की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए मोदी सरकार के 8 वर्षों को सेवा , समर्पण , सुशासन एवं गरीब कल्याण के 8 वर्ष के रूप में शोभित किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी योजनाओं और कार्यो से साबित किया है की जब साफ नियत और सही विकास की सोच के साथ आगे बढ़ा जाता है तो उसके कैसे सुखद परिणाम देखने को मिलते है । सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र को लेकर भाजपा सरकार ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को धरातल पर चरितार्थ किया है। ऐसी बहुत सी योजनाएं है जो सीधे जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई लेकिन द्वेषपूर्ण राजनीति से ग्रसित काँग्रेस ने प्रदेश की आम जनता को केंद्र की बहुत सी महती योजनाओं से वंचित रखा प्रधानमंत्री मोदीजी का सपना है हर गरीब के सर पर छत हो , उसके घर पर शौचालय हो , आयुष्मान योजना के माध्यम से हर गरीब का इलाज हो वह चिकित्सीय लाभ से वंचित ना रहे , मुफ्त गैस कनेक्शन उज्वला योजना के माध्यम से गृहणियों को जलावन और धुएँ से छुटकारा मिले ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया मगर प्रदेश की जनता को इन सभी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा जिसका एकमात्र कारण द्वेषपूर्ण राजनीति ही है ।
बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भुपेश सरकार हा लभरा सरकार हे जनता ठगेस के राज मा अपन आप ला ठगे असन महसूस करथे केंद्र के मोदी सरकार हा आम आदमी गरीब आदमी गाँव के आदमी ला सुरता राख के कई ठन योजना चलाए हे फेर ये लभरा सरकार ओखर फायदा ले बर नई देवत हे प्रदेश के सिधवा जनता के का दोष जो ये सब्बो योजना ले ओला भुपेश सरकार वंचित करत हे फेर ये ठगेश सरकार आँखीकान खोल के सुन ले जनता चढ़ाए बर जानथे ता उतारे बर घलो जानथे 2023 मा जनता जवाब दे बर तैयार बैठै हे भुपेश सिंहासन खाली करो कि जनता आती है ।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हा हमर देश के गौरव हे अइसे विलक्षण प्रतिभा के प्रधानमंत्री आज तक देश ला शायदेच मिले हे ना केवल देश मा भलकुन पूरा दुनिया मा भारत के नाम के डंका बजाइस दुनिया के सबले ज्यादा लोकप्रिय अउ शक्तिशाली प्रधानमंत्री हरय हमर मोदी हा ओखर कार्यप्रणाली और अथक परिश्रम से भारत आज विश्वगुरु बने के राह में हवय ओखर काज करे के तरीका ले बहुत कुछ सीखे बर मिलथे 40 घण्टा मा लगभग 30 कार्यक्रम मा शामिल होना अद्भुत है आश्चर्यचकित करने वाला है इहाँ के सरकार भुपेश सरकार हा सबले बड़े लभरा सरकार हे जनता ला ओखर अधिकार से ओला मिलने वाला लाभ से वंचित राखिस बेरोजगारी भत्ता के नाम ले युवा मन ला , शराबबंदी कहिके मखतरी मन ला और बिजली बिल हाफ करबो कहिके हर वर्ग ला ठगिस हे ये सरकार सियान मन के कहावत एखरे बर बने हे " ऐसा कोई सगा नही जिसे मैने ठगा नही "
मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मंच संभालते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष जनता के भरोसे के 8 वर्ष हैं आज वह मौका है जब हम जनता के समकक्ष है अपनी जनहितैषी योजनाओं को गरीबकल्याण योजनाओं को लेकर जनता के बीच है केंद्र सरकार ने इन 8 वर्षों में जनता को ध्यान में रखकर गरीबो के हितों को ध्यान में रखकर लगभग 200 से अधिक योजनाएं चलाई एवं ऐसी व्यवस्था की जिससे इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचे इसके लिए उन्होंने पूरे देश की जनता के जनधन खाते खुलवा कर उनके खातों में हितग्राहियों को भ्रष्टाचार रहित लाभ पहुंचाया अन्यथा एक समय ऐसा भी था जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री खुले मंचो से कहते थे कि मै यहाँ से एक रुपया भेजता हूँ तो जनता तक 15 पैसे पहुंचते हैं लेकिन अब जब केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए जनता के हितों के लिए जब 1 रुपया निकलता है तो पूरा 1 रुपया ही लाभार्थी तक पहुंचता है यह भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर एक शक्तिशाली कदम है उन्होंने कहा किसी सरकार का मूल्यांकन पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किए गए कार्यो के आधार पर किया जाता है जब हम 2003 से लेकर 2014 तक विपक्ष में थे तो केंद्र में कांग्रेस की मनमोहन सरकार का शायद ही कोई दिन जाता रहा हो जब उन्हें घोटालों के लिए नही घेरा गया हो 2G घोटाला , कोल घोटाला , कॉमन वेल्थ घोटाला , चीनी घोटाला रक्षा सौदों में विभिन्न घोटालों सहित घोटालों का पूरा पुलिंदा है 2014 में सत्ता परिवर्तन के साथ भारत मे नई राजनीति का उदय हुआ केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और संसद पहुँचते ही जनता के सेवक ने अपनी मंशा आम जनमानस तक पहुंचा दी जैसे ही उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर की सीढ़ियों पर सर नवाया तब ही उनका संविधान और लोकतंत्र के प्रति समर्पण और विश्वास का संदेश पूरे भारत मे फैल गया और अब उस समर्पण के सफलतम 8वर्ष पूर्ण हो चुके हैं हम सभी जनता को साधुवाद देते हैं कि उन्होंने नेकनीयत सरकार लगातार 2 बार पूर्ण बहुमत से चुनी । हमारी पार्टी का मूल मंत्र अंत्योदय अंतिम व्यक्ति का उदय हेतु हरसंभव प्रयास किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना उज्जवला योजना स्वरोजगार योजना आयुष्मान योजना जैसी योजनाएं इस सार्थक प्रयास था उत्तम उदाहरण है इन योजनाओं का लाभ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को परिभाषित करता है जिसमे जाति पन्थ के भेदभाव से ऊपर उठकर भारत की 130 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर सभी जरूरतमंदो को सीधा लाभ दिया गया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मोदी सरकार की तारीफ करने के साथ ही प्रदेश की भुपेश सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सीधी परिभाषा जनता का, जनता के लिए , जनता के द्वारा को धरातल पर चरितार्थ करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है उन्होंने जन भागीदारी और जनकल्याण को शिरोधार्य रखा 95 लाख आयुष्मान लाभार्थियों , 11 करोड़ शौचालय निर्माण , 9 करोड़ नलजल योजना लाभार्थी एवं उज्वला योजना के भी लगभग 9 करोड़ लाभार्थी इसका उत्तम उदाहरण है इसके दीगर एक हमारे भुपेश हैं यहाँ जनहितों में कार्य करने वाली नही अपितु जनहितों के लिये आवाज उठाने वालों पर कार्यवाही करने वाली सरकार है उनके खिलाफ FIR करने वाली सरकार है प्रदेश सरकार माफियाओं पर पूर्ण मेहरबान है कोरबा को धनबाद बनाने पर आमादा है यह सरकार कोयला चोरी के खिलाफ जब पूर्व कलेक्टर भाजपा नेता ने जब प्रदेश सकरकर को ध्यानाकर्षण करवाना चाहा तो माफ़ियाओ पर कार्यवाही करने की बजाए उल्टा ओ.पी.चौधरी पर ही FIR कर दी चौधरी तो फिर भी विपक्षि है और प्रदेश की तानाशाह सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का हरसंभव प्रयास करती है मगर हद तो तब हो गई जब उन्ही की विधकयिका के पति द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की तो उल्टा उन्ही के ऊपर FIR कर दी जिसके विरोध में विधायिका ने अपनी सुरक्षा त्याग कर एक्टिवा से विधानसभा पहुँची थी यह सरकार माफियाओं की सरकार है रेत माफिया , कोल माफिया और भूमाफिया प्रदेश में खूब फल फूल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए कहा नेशनल हेराल्ड के माध्यम से 2000 करोड़ के लेनदेन की अनियमितता का जवाब तो उन्हें देना ही पड़ेगा कानून अपना काम करेगा कानून पर भरोसा होना चाहिए यही नरेंद्र मोदी जब विपक्ष में थे तो 9 घंटे ED ने पूछताछ की थी मगर उन्होंने पूर्ण सहयोग किया ना कि इस तरह हजारों कार्यकर्ताओ को लेकर पहुँच गए कानून अपना कार्य करेगा दूध का दूध पानी का पानी होकर रहेगा कानून अपना काम करेगा ।