
रायपुर (वीएनएस)। रॉयटर्स इंस्टीट्यूट के सर्वे में आकाशवाणी के समाचार नेटवर्क को सर्वाधिक विश्वसनीय व प्रमाणित माने जाने पर छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संचार क्रांति के इस युग में आकाशवाणी ने अपनी उपयोगिता एवं प्रासंगिकता प्रतिपादित की है। यह आकाशवाणी के लाखों कर्मचारियों की निष्पक्ष सेवा व परिश्रम का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2022 के अनुसार आकाशवाणी के समाचारों को भारत के 72 प्रतिशत लोग तथा दूरदर्शन समाचार को 71 प्रतिशत लोग अन्य के मुकाबले ज्यादा विश्वसनीय एवं सटीक मानते है।