कीव (वीएनएस)। यूरोपीय नेताओं ने कीव में हुई बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोद्योमीर जेलेंस्की के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस बैठक में यूरोपीय नेताओं ने यूरोपीय संघ से जुड़ने की कीव की उम्मीदवारी का समर्थन किया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने जेलेंस्की के साथ एक साझा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।