सेना में 4 साल की सेवा अवधि के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही केंद्र सरकार : भूपेश बघेल 

Posted On:- 2022-06-17



रायपुर (वीनेइस)। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में हो रहे आंदोलन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतक्रिया दी। सीम बघेल ने कहा, सेना के जवान और राज्यों की पुलिस डोंको की कार्य प्रणाली और प्रशिक्षण अलग-अलग होते हैं। सेना केजवान को सिर्फ दो ही लोग दीखते हैं एक दोस्त और दुसरा दुश्मन। दुश्मन को देखते ही उन्हें ख़त्म करने की चाह सैनिक में होती है, जबकि पुलिस कानून व्यवस्था पर काम करती है। पुलिस जनता के बीच सामंजस्य बैठने का काम करती है।

भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार सेना में पूर्णकालिक भर्ती दो साल से क्यों नहीं कर रही है। सरकार देश कि सीमा और युवाओं से खिलवाड़ कर रही है। सरकार को श्वेत पात्र जारी करनी चाहिए।