धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने मृत्यु के तीन प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की धमतरी तहसील के ग्राम सेमरा निवासी कु. ज्योति सिन्हा की मृत्यु आग में जलने की वजह से इलाज के दौरान नवम्बर 2021 में हो गई थी। उनकी माताती तोमिन सिन्हा को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है। इसी प्रकार भखारा तहसील के ही ग्राम पुरैना निवासी श्री आनंदराम कोसरे की मृत्यु जनवरी 2022 में पानी में डूबने से हो गई। मृतक के पुत्र एवं आवेदक सुरेश कुमार कोसरे को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा कुरूद तहसील के ग्राम बगौद निवासी श्री तरूण कुमार ध्रुव को भी चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उनकी पत्नी श्रीमती लीला ठाकुर की मृत्यु अप्रैल 2022 में पानी में डूबने की वजह से हो गई थी। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद ने ग्राम बिरेझर निवासी श्री मुरली साहू की पुत्री कु. नित्या साहू की मृत्यु स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई। आवेदक श्री मुरली साहू को एसडीएम कुरूद ने सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुर्गीपालन पाठ्यक्रम में 22 जून से आरसेटी देगा प्रशिक्षण धमतरी (वीएनएस)। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी द्वारा 10 दिवसीय मुर्गीपालन पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण आगामी 22 जून से दिया जाएगा। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न दक्षताओं की पहचान के लिए केस स्टडी, पोल्ट्री के महत्व, बैकयार्ड पोल्ट्री, वाणिज्यिक पोल्ट्री, मुर्गियों की नस्लों की पहचान करना, उनका रखरखाव, भोजन निर्माण, अण्डा उत्पादन, होने वाले रोग एवं निदान, पोल्ट्री व्यवसाय के लिए ऋण योजनाएं आदि की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क और आवासीय सुविधायुक्त होगा, जिसके लिए इच्छुक प्रतिभागी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है, वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और पांच पासपोर्ट साइज फोटो की फोटो साथ लानी होगी। प्रशिक्षण के संबंध मंे अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट के कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा आरसेटी कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 7389943193, 8839542410 पर सम्पर्क किया जा सकता है।