कोरिया (वीएनएस)।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 16 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम फूलपूर के राजकुमारी भगत की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस प्रदीप भगत, ग्राम छिन्दिया के सोनामती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामेश्वर एवं ग्राम कटकोना के पूजा बंजारे की आग में जलने से मृत्यु होने उनके वारिस सुखसागर लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इसी तरह तहसील चिरमिरी़ के भुकभुकी के दादुलाल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस विजय, फुलमति एवं इन्द्रावती 4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।