बच्चों की सुरक्षा व अधिकार के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन

Posted On:- 2022-06-17



कवर्धा (वीएनएस)। चाइल्डलाइन 1098 परियोजना के द्वारा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के निर्देशानुसार महेश निर्मलकर केंद्र समन्वयक के नेतृत्व में 17 जून को मंडलाटोला के स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकार के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महेश निर्मलकर केंद्र समन्वयक चाइल्डलाइन ने बताया कि चाइल्ड लाइन 24 घंटा चलने वाली आउटरीच एवं फ़ोन सेवा है। उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है किसी बच्चों को आश्रय की जरूरत है कोई बच्चा को पीट रहा हो, गुमशुदा, लापता, शोषित या बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं।

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015) बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दिया गया। बोडला थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बच्चों के ऊपर हो रहे क्राइम के बारे में जानकारी दिया । ग्राम पंचायत मंडलाटोला के सरपंच रामफल वर्मा के द्वारा बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया और पढ़ाई संबंधी कोई भी परेशानी हो उस पर मदद करने की बात कही गई। टीम मेंबर तबस्सुम खान ने बाल विवाह अधिनियम 2006 बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 नशा से पीड़ित बच्चों के बारे में जानकारी दी। टीम मेंबर रामलाल पटेल ने बच्चों के अधिकार के संबंध में जानकारी दी। टीम मेंबर लवली दास ने स्कूली बच्चों को गुड टच एवं बेड टच के बारे में बताया। टीम मेंबर आरती यादव ने बच्चों को खेल खेल में 1098 के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंडला टोला के बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रस्तुत किया एवं ग्राम के सभी लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आभार व्यक्त अशोक श्रीवास्तव प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंडलाटोला के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक महेश निर्मलकर, काउंसलर चित्रारेखा राडेकर ,टीम मेंबर तबस्सुम खान, टीम मेंबर रामलाल पटेल, टीम मेंबर लवली दास, टीम मेंबर आरती यादव ,टीम मेंबर भगत यादव, टीम मेंबर शारदा निर्मलकर, वॉलिंटियर भूपेंद्र बघेल एवं थाना बोडला के स्टॉप एवं ग्राम के सचिव जवाहरलाल श्रीवास एवं ग्राम पंच मितानिन दीदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय महिला ग्राम के युवा साथी गण एवं नन्हे नन्हे बच्चे इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।