
रायपुर (वीएनएस)। अग्निपथ योजना के विरोध में पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे स्टूडेंट आंदोलन के प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द रहेगा। इस दौरान 17 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस तथा 18 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी प्रकार 17 जून को राजेन्द्र नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्र नगर- दुर्ग एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।