गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 21 जून से 5 जुलाई तक

Posted On:- 2022-06-17



महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में 21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिसके तहत २ाून्य से 5 वर्ष के बच्चे वाले घरों की सूची तैयार कर मितानिनों द्वारा घर भ्रमण कर प्रत्येक घर में 01 ओर.आर.एस. पैकेट तथा डायरिया पीड़ित घरों में 2 ओ.आर.एस पैकेट एवं 14 जिंक की गोली वितरित किया जाना है। साथ ही मितानिनों द्वारा भ्रमण के दौरान ओ.आर.एस. बनाने की विधि एवं हाथ धुलाई के बारे में व जिंक टेबलेट के उपयोग के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 से 6 माह के बच्चे को डायरिया होने पर जिंक की आधी गोली (10 मि.ग्रा.) एवं 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 1 गोली (20 मि.ग्रा.) चम्मच में माँ का दूध, साफ पानी के साथ 14 दिनों तक दिया जाना है। डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर माॅनिटरिंग टीम द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं, स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में माॅनिटरिंग किया जाएगा। साथ ही ओ.आर.एस. बनाने की विधि एवं हाथ धुलाई के बारे में व जिंक के उपयोग के बारे में बताएगें। आर.बी.एस.के. दलों द्वारा आॅगनबाड़ी केन्द्रों में भ्रमण किया जाएगा।