
बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ नगर में डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है जो क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। दरसल बिलाईगढ़ नगर पंचायत के टिकरीपारा में कुछ लोगों को डायरिया का शिकार होना पड़ा। जब लोगों को पता चला कि डायरिया का शिकार हो रहा है, आनन-फानन में एक एक कर बिलाईगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होते गये। देखते ही देखते धीरे-धीरे टिकरी पारा में डायरिया के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता गया और अब तक कुल 78 लोग डायरिया के चपेट में आ गए हैं।
इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ रहे मरीजों के आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र ने टिकरिपारा के सामुदायिक भवन में लोगों की चेकअप और ईलाज करने कैंप लगाया गया । जहाँ एक एक कर टिकरिपारा के रहवासियों का चेकप कर ईलाज कर रहें हैं साथ ही साथ स्वास्थ्य केंद्र में लाकर डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में भी ईलाज किया जा रहा हैं तांकि जल्द से डायरिया के प्रकोप से लोगों को बचाया जा सके।

वहीं डॉक्टर प्रकाश कुर्रे की माने तो स्वास्थ्य केंद्र से अब तक कुल 48 डायरिया प्रकोप के मरीजों को ठीक कर उनके घर वापस भेजा गया है. और 5 गंभीर मरीजों को बलौदाबाजार रेफर किया गया है जहां उनका ईलाज जारी है। बहरहाल डायरिया के प्रकोप से बचने लोगों को जागरूक किया जा रहा और बताया जा रहा कि अपने घर, छत सहित आसपास के गढ्ढों में गन्दा पानी ठहरने न दें और ना ही कोई गंदगी रखें. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे और सही समय मे खान पान करें और गरम पानी पीते रहें।