रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में 18 जून को 'स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत' थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सभी के लिए होगी। इसमें महाविद्यालय, एवं सभी वर्ग के प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को रंगोली बनाने के लिए सुबह 10 से 11बजे तक समय दिया जाएगा।