रेस्क्यू अभियान में 7 बाल श्रमिक पाये गए

Posted On:- 2022-06-17



  - गरियाबंद (वीएनएस)।विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून के विशेष अवसर पर जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के निगरानी में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाईन के संयुक्त टीम का गठन कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान 12 जून छुरा में 1 बालश्रमिक पाया गया। 13 जून 2 को गरियाबंद शहर मे 6 बालश्रमिक कार्य मे संलिप्त पाये गये। जिले में कुल 7 बाल श्रमिक पाये गये। बालश्रम में संलिप्त पाये गये बालश्रमिक बच्चों को बाल कल्याण समिति गरियाबंद मे प्रस्तुत कराया गया समिति द्वारा बच्चों के परामर्श उपरान्त उनके उचित सुरक्षा/संरक्षण/देखभाल व शिक्षा से जोड़ने हेतु कार्य किया जा रहा है।