राज्यपाल को मिला जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण

Posted On:- 2022-06-17



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में जगन्नाथ सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने मुलाकात की। श्री मिश्रा ने राज्यपाल उइके को आगामी 1 जुलाई को आयोजित होने वाले जगन्नाथ रथयात्रा में छेरा पहरा के प्रथम सेवक के रूप में शामिल होने आमंत्रित किया। इस दौरान मिश्रा ने राज्यपाल उइके को परंपरागत वस्त्र भेंट किया और भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ‘मड़ा’ व ‘खाजा’ भी दिया।