राहुल गांधी को बदनाम करने केंद्र सरकार ने साजिश रची है : नीलू चंद्रवंशी

Posted On:- 2022-06-17



राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री के पुतला

कवर्धा (वीएनएस)। ईडी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस जारी का देश भर में विरोध हो रहा है. आज पूरे देश में कांग्रेस के नेता ईडी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। जिला कांग्रेस ने सिग्नल चौक कवर्धा में मोदी एवं ईडी का पुतला फूंकते हुए ओजपूर्ण प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने बताया कि यह मामला पूरी तरह चुनावी स्टंट है। जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम करती है। हम लोग तो विपक्ष में हैं। अगर सत्ता पक्ष में भी कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उस पर भी केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। मीडियाकर्मी को भी नहीं बख्शा जाता है। वर्तमान केंद्र सरकार तानाशाही रूप से सरकार चलाना चाहती है। मामला काफी पुराना है। जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम लोग और पूरे देशवासी यह बात जानते हैं कि इसमें कुछ होने वाला नहीं है, लेकिन जानबूझकर मुद्दे को भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह साजिश रची गई है। क्योंकि आठ साल में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर रही है। इस कारण केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सरकार मामले को दबाना चाहती है।

कार्यक्रम में कन्हैया अग्रवाल, लालजी चंद्रवंशी, ईश्वर शरण वैष्णव, गंगोत्री योगी गणेश नाथ योगी हरी लाल पटेल राजेंद्र कुमार द्विवेदी नेतराम जंघेल लाल बहादुर चंद्रवंशी रामपाल कौशिक तुलसी पटेल शिवेंद्र चंद्राकर राजेश शुक्ला रमाकांत शुक्ला बंटी तिवारी दुखहरण सिंह चोवा राम साहू मोहित महेश्वरी कृष्णा कुमार नामदेव अंकित चौबे टीकम शर्मा गोपाल चंद्रवंशी नीरज चंद्रवंशी मनीष चंद्रवंशी कृष्णा आमदे गंगोत्री योगी आकाश केसरवानी मुकेश झारिया सीताराम पटेल लेखा राजपूत रामचरण पटेल रमाकांत शुक्ला अशोक सिंह ठाकुर सीमा अनंत जलेश्वर यादव नीलकंठ साहू कृष्णा साहू शिव शंकर वर्मा राजपाल साहू मणिकांत त्रिपाठी अगमदास अनंत, सत्येंद्र वर्मा सुधीर केसरवानी जमील खान कौशल कौशिक संतोष यादव चंद्र कुमार नामदेव अंजोर दास डेहरिया देवेंद्र नाथ झा नंदराम पाटिल कौशल कौशिक सुनील साहू जय कुमार साहू लोक चंद जोशी शत्रुघ्न साहू भारतीय हीरे सतनामी घनश्याम कौशिक महमूद अली वाल्मीकि वर्मा संतोष यादव बलदेव चंद्रवंशी देवराज पाली लोकेश्वर साहू किरोध साहू महिमा राजेश गुप्ता विनोद चंद्रवंशी मनोज चंद्रवंशी रामचरण साहू पंचू कोसरिया पार्वती सोनी रोशनी मेरावी परमेश्वर धृत लहरे चंद्रिका रजक विजय चंद्रवंशी विजय बाजकर राम सागर चंद्रवंशी किरण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता राहुल गांधी समर्थक मौजूद रहे।