हनुमान मंदिर के पीपल पेड़ का डंगाल गिरा, सब सुरक्षित

Posted On:- 2022-06-17



धमतरी (वीएनएस)। पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में लगे हुए पीपल पेड़ का मोटा डंगाल शुक्रवार सुबह सडक़ की ओर गिर गया। मोटा पेड़ के डंगाल मंदिर में अटका हुआ था। और रोड की ओर आने की वजह से आवाजाही में परेशानी होने लगी। इसकी सूचना तत्काल डीएसपी यातायात एमएस चंद्रा को दी गई।तब तक आसपास के लोगों ने मिलकर ट्रक में चढक़र कुल्हाड़ी से आधे डंगाल को काटा। सूचना पर यातायात प्रभारी के देव राजू पहुंचे। धीरे-धीरे रोड जाम को क्लियर कराया गया। जेसीबी भी बुला लिया गया था लेकिन जेसीबी से मंदिर क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी। जिसकी वजह से आरी की व्यवस्था की जा रही थी, ताकि धीरे-धीरे काट कर उस डंगाल को अलग किया जाए। हनुमान जी की कृपा से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।