कोरोना बुलेटिन : आज मिले 78 नए मामले, रायपुर से 19

Posted On:- 2022-06-17



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 17 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.07 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7 हजार 320 सैंपलों की जांच में 78 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 23 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 339 मामले सक्रिय हैं।

आज 17 जिले बालोद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बलरामपुर एवं बस्तर से 01-01, बेमेतरा, रायगढ़ एवं कोरिया से 02-02, राजनांदगांव एवं बलौदाबाजार से 03-03, कबीरधाम एवं सरगुजा से 05-05, सूरजपुर से 06, बिलासपुर से 11, दुर्ग से 14, रायपुर से 19 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 5 जिले धमतरी, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 14 जिले कांकेर, बालोद, गरियाबंद एवं जांजगीर-चांपा में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं बस्तर में 02-02, महासमुंद में 03, दंतेवाड़ा में 04, जशपुर एवं मुंगेली में 05-05, बलरामपुर में 07, कोरबा एवं बलौदाबाजार में 08-08, बेमेतरा में 09 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।