कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस 68 हजार के पार

Posted On:- 2022-06-18



नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण का बढ़ता ग्राफ अब डराने लगा है। लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच आज भी वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले 24 घंटों में 13,216 नए मामले सामने आए जब्कि 8,148 ठीक हुए है। स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार 23 लोगों की इस दौरान मौत हुई है।

कोरोना के मामलों में इजाफे के साथ एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। अब एक्टिव केसों कि कुल संख्या 68,108 हो गई है। इसी के साथ दैनिक सकारात्मकता दर भी 2.73 फीसद हो गई है।