23 जून 2022 को पेइचिंग में होगा 14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

Posted On:- 2022-06-18



पेइचिंग (वीएनएस)।  ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 23 जून से चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित इस 14वें सम्‍मेलन की मेजबानी राष्‍ट्रपति षी जिनपिंग करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता हुआ छुंग युंग ने आज इसकी घोषणा की। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 22 जून को राष्‍ट्रपति षी जिनपिंग ब्रिक्‍स व्‍यापार फोरम के उद्घाटन समारोह में मुख्‍य भाषण देंगे। ब्रिक्‍स देशों की अध्‍यक्षता इस समय चीन के पास है। राष्‍ट्रपति जिनपिंग 24 जून को पेइचिंग में वैश्विक घटनाक्रम पर उच्‍चस्‍तरीय संवाद करेंगे। संवाद में ब्रिक्‍स नेताओं और बाजार से जुडे पक्षकार तथा विकासशील देशों के प्रतिनिधि हिस्‍सा लेंगे।