रायपुर(वीएनएस)। अग्रसेन क़़ालेज में स्वस्थ भारत - स्वच्छ भारत थीम परविभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में 'रंगीली स्पर्धा' का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में सभी प्रतिभागियों ने देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की अपनी सोच और इच्छा शक्ति को रंगोली के रंगों से उकेरने का प्रयास किया। निर्णायकगण डॉ. डॉली पांडेय तथा प्रो. राहुल तिवारी ने स्वच्छ भारत में बच्चों की सहभागिता को रेखांकित करने वाले शीतल भोई को विजेता और स्वच्छ भारत में लोगों की भूमिका पर प्रकाश डालने वाले दशरथ दास वैष्णव को उपविजेता घोषित किया। विजेताओं को आगामी समारोह में पुरस्कार भी दिए जायेंगे। आज की स्पर्धा का संयोजन कार्यक्रम प्रभारी प्रो. रिदवाना हसन ने किया।
इस आयोजन के सम्बन्ध में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन करता रहा है. प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय ने हमेशा ही रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को छुट्टी के समय का सदुपयोग करने का अवसर मिलता है. ग्रीष्मकालीन स्पर्धाओं की कड़ी में आगामी 25 जून को मेहंदी स्पर्धा का आयोजन होगा।