बलौदाबाजारि(वीएनएस)।कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना संचालित है। स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिक महिलाओं का स्वास्थ्य जांच 20 जून को होगा। जिसमे 15 से 49 वर्ष के महिलाओं में एनीमिया को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना संचालित है। जिले में यह योजना 1 फरवरी 2022 से जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 8 हजार से अधिक महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार एवं गुरूवार को गरम भोजन दिया जा रहा है। गरम भोजन पश्चात् केन्द्र में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका द्वारा आयरन की गोलियां महिलाओं को भी दी जा रही है। एनीमिक महिलाओं का स्वास्थ्य जांच 20 जून को जिले के 221 सामुदायिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र में चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं का एनीमिया जांच किया जावेगा। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कराने एवं आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। एनीमिक महिला स्वास्थ्य जांच हेतु अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ में उपस्थित होगें।