छात्र आंदोलन के चलते रद्द रहेंगीं ये ट्रेनें...

Posted On:- 2022-06-18



रायपुर (वीएनएस)। अग्निपथ योजना के विरोध में पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे स्टूडेंट आंदोलन के प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द रहेगा। इस दौरान 18 जून को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस और 21 जून को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 18 जून को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस तथा 19 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।