धमतरी (वीएनएस)। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने जिला कोरबा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रवक्ता के रूप में शामिल होकर भारत के बढ़ते सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर सभा को संबोधित किया। विधायक ने शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2014 में जब से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, उन्होंने सर्वाधिक प्राथमिकता रक्षा क्षेत्र को दिया है। प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज भारत देश सुरक्षित महसूस कर रहा है। हमारा देश विशाल है और इसकी सुरक्षा का सामथ्र्य देश के प्रधानमंत्री की मोदी के संकल्पित शक्ति से आई है। एक समग्र दृष्टिकोण से आधुनिकीकरण, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता पर बल दिया। भारत में रक्षा के लिए जरूरतों का आयात कराते रहें। दूसरी ओर रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पर जोर दिया जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर भारतीय कंपनियों से रक्षा उपकरण खरीदने पर अधिक जोर दिया। पिछले कुछ वर्षों से भारत ने स्थानीय भारतीय उद्योग से रक्षा जरूरत की सामग्री खरीदी की गई। जब देश में रक्षा उपकरण निर्माण होना प्रारंभ हुआ तो धीरे धीरे आयात कम किया गया। विधायक रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत निर्माण पर अधिक जोर दिया और मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया की बात कही। आत्मनिर्भर भारत के तहत वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल, मेक फॉर द वर्ल्ड जैसे रणनितियों को शामिल किया। जिससे रक्षा क्षेत्र में मजबूती आई। आज पूरा भारत देश केंद्र सरकार की घरेलू रक्षा उत्पादों को बढ़ावा देने पर आत्मनिर्भरता प्राप्त करते हुए कृत संकल्पित हो रहा है। रक्षा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग से 74प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई है जो नए भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है।