धमतरी (प्रखर)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्राचार्य एस रामटेके व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू के निर्देशन में ग्राम भोथली में रैली निकाल कर पालकों से संपर्क किया। शत-प्रतिशत विद्यालय में प्रवेश हेतु पालक संपर्क व रैली निकाली गई। प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश हेतु जानकारी देकर प्रेरित किया गया। रैली में विद्यार्थियों द्वारा स्कुल आ पढ़ें बर जिंदगानी ला गढ़े बर, पढ़ लो बहनों पढ़ लो भाई पढऩा लिखना है सुखदाई, अंधकार को क्यों धिक्कारे अच्छा हो एक दीप जलाएं। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे जीवन सफल बनाएंगे आदि नारा लगाते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण कर पालकों से संपर्क कर उनका हस्ताक्षर व सहमति प्राप्त किया गया। विद्यालय में नव प्रवेसित छात्र छात्राओं का गुलाल तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत कर निशुल्क पाठ्य पुस्तक का भी प्राचार्य एवं प्रभारी शिक्षकों ने वितरण किया। जनसंपर्क व रैली में राम शरण मिश्रा, राकेश कुमार साहू, धनंजय सोनकर, लक्ष्मीनाथ शांडिल्य गोपेश कुमार साहू, विनोद ध्रुव, डोमन ध्रुव, गोविंद सिन्हा, रेणुका ध्रुव, स्वाति सोरी ,रेखा देहारी, दुर्गा साहू, मंजूषा साहू ,दीप्ति शुक्ला ,किशोरी कश्यप, विमला साहू ,तथा एनएसएस व स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं शामिल रहे।