डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 21 जून से 5 जुलाई तक

Posted On:- 2022-06-18



  दंतेवाड़ा(वीएनएस)। जिले में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 21 जून से 5 जुलाई तक मनाया जायेगा। जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चो में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक जागरूकता का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान मितानिन के द्वारा सभी 5 वर्ष के बच्चों को घर-घर जा कर ओआरएस पैकट का वितरण किया जाएगा। सभी परिवार को स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी। डायरिया के प्रकरण की पहचान कर मां को खतरे के लक्षण के बारे में बताया जायेगा। उक्त संबंध में सभी स्वास्थ केंद्र में दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है। जिले के समस्त कर्मचारियों को आज उक्त संबंध में वर्चुवल माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी सी शर्मा, जिला स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर एस मंडल, नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश ध्रुव, डॉक्टर गीतू हरित, मीडिया अधिकारी अंकित सिंह,जिला समन्वयक अजीत पटेल जिला डाटा प्रबंधक प्रदीप कंवर उपस्थित थे।