कुएं में बच्चे संग गिरी मादा भालू, वन विभाग ने बाहर निकाला...

Posted On:- 2022-06-19



उदयपुर (वीएनएस)। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में मादा भालू और उसका शावक में गिर गए। दरअसल, घटना कठमुड़ा जंगल का है। यहां एक सुखे कुएं में जामुन का पेड़ है। संभावना जताई गई कि दोनों माँ-बच्चा जामुन खाने की कोशिश में कुएं में गिर पड़े। इसकी जानकारी जब वन अमले को लगी तो मौके पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों भालू को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया।

दरअसल, दोपहर के वक्त ग्रामीणों को पता चला कि जंगल में सूखे कुएं में मादा भालू और एक शावक गिरा हुआ है। इस मामले से वन विभाग को अवगत कराया गया। जिसके बाद वन विभाग की ओर से रेंजर सपना मुखर्जी सहित 10 वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भालुओं को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ उपाय फेल हो गए तो कुएं में सीढ़ी लगा दिया गया। जिससे दोनों भालू चढ़कर बाहर आ गए और जंगल की ओर चले गए।

गौरतलब है कि अक्सर भालू खाने-पीने की तलाश में जंगल से बाहर आने की कोशिश करते है. संभवतः ऐसा ही हुआ।दोनों भालू गांव की ओर बढ़ रहे थे कि उनकी नजर कुएं के पास लगे जामुन पेड़ पर पड़ी और उसे खाने के चक्कर में वे सूखे कुएं में गिर गए। हालांकि इतनी ऊंचाई के गिरने के बाद भी उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

सीढ़ी चढ़कर बाहर आई मादा भालू और शावक वनपाल दुर्गेश कुमार ने बताया कि जंगली मादा भालू अपने बच्चे के साथ कुएं में गिर गई। अनुमान है कि रात में यह घटना हुई है। भालुओं को जब तक बाहर नहीं निकाला जा सका था तब तक उन्हें आम, जामुन और पानी दिया गया। चूंकि भालुओं का स्वभाव है कि सीढ़ी लगाने से वह चढ़ जाते है। इसलिए सीढ़ी लगाया गया. इससे चढ़कर वे बाहर आ गए और जंगल की ओर चले गए।