ख़राब मौसम के चलते सीएम बघेल के दिल्ली प्रस्थान में देरी...

Posted On:- 2022-06-19



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर में भारी वर्षा के चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिल्ली प्रस्थान में देरी हो गई है। दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे। मौसम ख़राब होने की वजह से उन्हें देरी को गई है। मौसम सुधरते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होंगे।