अपनी ही शादी में नहीं पहुंचा विधायक, दुल्हन ने दर्ज कराया मामला...

Posted On:- 2022-06-19



भुवनेश्वर (वीएनएस)। एक महिला ने बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास के खिलाफ अपनी ही शादी में शामिल न का आरोप लगाया है, इस मामले को लेकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार तिर्तोल के विधायक पर जगतसिंहपुर सदर थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

महिला के अनुसार उन्होंने शादी का वादा तो किया, लेकिन शुक्रवार को दिनभर इंतजार करने के बाद भी रजिस्ट्रार ऑफिस वे नहीं पहुंचे। पुलिस के मुताबिक विधायक बिजय शंकर दास के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं। महिला ने दावा किया कि वह तीन साल से दास के साथ रिश्ते में है और उन्होंने उससे कोर्ट में शादी करने का वादा किया था।

विवाह के लिए 17 मई को मैरिज रजिस्ट्रार के कार्यालय में आवेदन किया गया था, 30 दिनों के बाद शुक्रवार को शादी की औपचारिकताओं के लिए महिला अपने परिवार के साथ पहुंची लेकिन विधायक उपस्थित नहीं हुए। मामले में विधायक दास का कहना है कि उन्होंने शादी करने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शादी के पंजीकरण के लिए और 60 दिन बाकी हैं, इसलिए वे नहीं पहुंचे।