महिलाओं की चौपाल में बुजुर्ग महिलाओं ने जमकर मचाई धूम

Posted On:- 2022-06-19



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन की ओर से रायपुर के अशोका रतन स्थित 32 बंगला परिसर के बंगलो गीत सिया में 60+ महिलाओं के लिए शनिवार को दूसरी महिला चौपाल संपन्न हुई। इस दौरान गंगा अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्षा, छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन ने कहा कि जिन्होंने,बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने अपना जीवन लगाया,वे बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकें यही इस चौपाल का उद्देश्य है।

कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अनीता अग्रवाल और निशा अग्रवाल ने बताया कि, महिलाओं की चौपाल जिसमें होती है मस्ती, अनेक प्रकार के गेम, लूडो, शतरंज, चाइनीस चेकर, हाउ जी, कैरम एवं 1 मिनट गेम साथ में होते हैं चटपटे चुटकुले एवं अंताक्षरी एवं व्यंजनों की बहार जहां आकर हर महिलाएं अपना बचपन फिर से जीती है एवं कुछ समय के लिए घर से फ्री होकर मौज मस्ती में लीन हो जाती है।

पहली चौपाल 19 मई को रखी गई थी, जिसको बहुत अच्छा रिस्पांस मिला दूसरा प्रयास 18 जून को शाम 4:00 बजे से प्रारंभ हुआ गीत सिया 32 बंगला परिसर अशोका रत्न रायपुर में श्रीमती अनीता अग्रवाल के सौजन्य से चालू यह चौपाल अनेक मायनो में सफल चौपाल कह लाएगी, उपस्थित महिलाओं ने खूब मस्ती की,झूमा, नाचा, गाया और अनेक गेम्स भी खेले व्यंजनों का आनंद भी लिया, इनके जो चेहरे पर एक बाल सुलभ हंसी देखकर आयोजकों के मन में एक अत्यंत सुकून की भावना उमरी।