जिप समन्यक एवं फील्ड वर्कर के लिए 25 जून तक आवेदन

Posted On:- 2022-06-19



जशपुरनगर (वीएनएस)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई को अनुसूचित जाति एवं अन्य वन परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में, जिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर के कार्य किये जाने हेतु सूचना प्रकाशित किया गया था। जिसमें निर्धारित अवधि तक प्राप्त आवेदन में कोई भी अभ्यर्थी पात्र नहीं होने के कारण आवेदन प्राप्त करने हेतु समय वृद्धि करते हुए 25 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।