सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री ने पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश

Posted On:- 2022-06-19



[caption id="attachment_68136" align="alignnone" width="359"]Amarjeet bhagat Amarjeet bhagt[/caption] अम्बिकापुर (वीएनएस)। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर वासियों की ज़रूरतों और मौसम के बदलाव को देखते हुए शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सभी सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा कि शहर की टूटी सड़कें बारिश में आफत न बने और शहर वासियों को किसी प्रकार की तकलीफ़ ना हो इसके लिए बारिश के पूर्व ही मरम्मत योग्य सड़कों को दुरुस्त करने के कदम में गंभीरता दिखाएं। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि बारिश से पहले सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाए और शहरवासियों को किसी प्रकार की तकलीफ़ न हो। बारिश का मौसम सभी को अच्छा लगता है। मैं चाहता हूं मानसून आपके लिए खुशियॉं लेकर आए समस्या नहीं। मंत्री श्री भगत के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमे खाद्य मंत्री का निर्देश प्राप्त हुआ है। गड्ढो को पाटने का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा ताकि शहर की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।