शासकीय योजना से दिव्यांग को अवगत कराया

Posted On:- 2022-06-19



  धमतरी (वीेेएनएस)। दिव्यांगजनो के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए घनश्याम सिह साहू शिक्षक दिव्यांग साथियों को शासकीय योजनाओं से अवगत कराते रहते हैं। ऐसे ही भगवान दास मनहर एम ए तक पढ़ाई कर नौकरी की तलाश में है। उनका पैर दुर्घटना में टूट गया और सही इलाज नही होने के कारण आज 50प्रतिशत की दिव्यांगता प्रमाण पत्र मे दर्शित है। उन्हे समाजिक सुरक्षा पेंशन,अंत्योदय राशन कार्ड, ऋण प्रक्रिया, विवाह प्रोतसाहन राशि,नौकरी में आरक्षण आदि के बारे में बताकर उनका मार्गदर्शन किया।