नेतृत्व विकास प्रशिक्षण लेंम्स नगरी में आयोजित हुआ

Posted On:- 2022-06-19



  धमतरी (वीेेएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ रायपुर एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण लेंम्स नगरी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में टेमन लाल साहू अध्यक्ष, नंद कुमार साहू संचालक जिला सहकारी संघ धमतरी, गिरजा शंकर सोम अध्यक्ष, शकुंतला ठाकुर उपाध्यक्ष, पवन कुमार साहू, रविंद्र कुमार गौर, मीरा बाई साहू संचालक लैम्स नगरी, एपी गुप्ता प्रबंधक जिला संघ वासुदेव साहू प्रबंधक लैम्स नगरी, कृषक सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में पुरुषोत्तम सोनी प्रभारी व्याख्याता सहकारी प्रशिक्षण केंद्र रायपुर ने सोसाइटी के संचालन के लिए आज का महत्व शून्य शार्टेज के संबंध में तथा पदाधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी। राजेश कुमार साहू ने सहकारिता का सातवां सिद्धांत के अंतर्गत समुदाय के प्रति सरोकार में रीति नीति एवं संस्कार से सोसाइटी चलाने हेतु जानकारी दी। जैविक खाद का प्रयोग एवं उसके लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।