धमतरी(वीेेएनएस)। स्वामी आत्मानंद मेहतरू राम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में पालक-शिक्षक परिषद का गठन किया गया। पालक रुचि लेते हुए भारी संख्या में शामिल हुए । इस परिषद का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं शिक्षकों का परस्पर मेल कराकर विद्यालय के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाना है । पालक शिक्षक परिषद के अध्यक्ष संस्था प्राचार्य एन. पांडेय के मार्गदर्शन में पालक शिक्षक परिषद का गठन किया गया। परिषद के सचिव रमा वर्मा एवं पांच विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ शिक्षक एम.एल.साहू, अमित कुमार कुलदीप, आदित्य पाठक, प्रियंका जैन, नीभा वर्मा का मनोनयन किया गया ।परिषद में तीन चौथाई सदस्य माता-पिता या पालक से 7-9 के अनुपात में पालक कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया। जिसमें राजेश ठाकुर पार्षद पोस्ट ऑफिस वार्ड ,अवैश हाशमी पार्षद अध्यक्ष जल संसाधन विभाग नगर निगम , लोकेश्वरी साहू पार्षद सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, दिनेश पटवा , ज्ञानचंद सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, अनिल कुमार , वामन साहू, साहिर हुसैन , बलराम रजक, डोल प्रतिमा साहू , सोमलता गजेंद्र , ममता देवांगन, चंद्रकली पटेल, मुस्कान नैनवानी, लक्ष्मी किंशुक,आदि सदस्यों का मनोनयन किया गया। परिषद के अध्यक्ष संस्था प्राचार्य ने सभी सदस्यों को उनके दायित्व, कर्तव्य एवं संस्था के संचालन में आने वाली कठिनाइयों को मिलकर एक साथ समाधान करने का जिम्मा सौंपा । इस परिषद द्वारा विद्यार्थियों के बहुमुखी एवं सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षिक एवं पाठ्येतर क्रियाकलाप में भागीदारी हेतु कटिबद्धता प्रदर्शित की गई ।इसी कड़ी में परिषद के सदस्य लोकेश्वरी साहू पार्षद ने विद्यालय हेतु नया माइक सिस्टम देने की घोषणा की। विद्यालय में बैगलेस -डे अवसर पर विविध शैक्षिक पाठ्येतर सह क्रियाकलाप की गतिविधियां छात्रों के द्वारा प्रदर्शित की गई।